{"_id":"5b5f486f4f1c1bb15c8b5601","slug":"jalabhishek-between-chants-in-tample","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चार के बीच हुआ जलाभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चार के बीच हुआ जलाभिषेक
mau
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को नगर के शीतला माता धाम स्थित भोलेनाथ की प्रतिमा पर पूजन अर्चन करतीं महिलाएं।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिव भक्तों तथा कांवरियों ने पारंपरिक वेशभूषा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही उन्हें बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाया। हर हर महादेव से शिवालय गूंजते रहे। व्रतियों ने पूरे दिन व्रत रख कर परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए मन्नतें मांगी। मंदिरों में भजन कीर्तन से माहौल धार्मिक होता रहा। श्रद्धालुओं की गहमागहमी और भीड़ को देखते हुए शिव मंदिरों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही।
सोमवार को प्रमुख मंदिरों पर तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाएं ही नजर आई। पूरे दिन व्रत रख कर गवान भोले नाथ की विधिवत पूजा की। शिव भक्तों तथा कांवरियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होकर शिव भक्त जमकर झूमे।
नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठिया टोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित मंदिर, बालनिकेतन मोड़ शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भक्तों का समूह नजर आया। मधुबन क्षेत्र के शिवपुर पाती गांव स्थित शिवमंदिर में भी भारी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। मंदिर परिसर में मधुबन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से वहां आए कावरियों ने भी सबसे पहले दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
कोपागंज : शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी गहमागहमी नजर आई। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए ही जिले के प्रमुख शिवमंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की भी भारी तैनाती की गई थी