फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jal Jeevan Mission project not started in 16 villages due to land dispute

Mau News: जल जीवन मिशन 16 गांवों में जमीन विवाद के चलते प्रोजेक्ट शुरू नहीं

Tue, 09 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission project not started in 16 villages due to land dispute
मऊ। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के विभिन्न गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मार्च 2024 समय सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन चार तहसीलों के 16 ग्राम पंचायतों में जमीन विवाद के चलते अभी तक कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का मामला अधर में लटका है। प्रशासन युद्धस्तर पर इन गांवों का विवाद सुलझाने में जुटा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 16 की जगह 10 गांवों के जमीन विवाद का मामला सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन


जनपद की 658 ग्रामसभाओं में आबादी 24 लाख के करीब है। केंद्र की ओर से वर्ष 2019 में हर ग्रामीण को घर में नल का जल उपलब्ध कराने के लिए योजना शुरू की गई। इसकी समय सीमा मार्च 2024 तक करनी है। 532 परियोजना की तुलना में 516 डीपीआर पर कार्य चल रहा है। लगभग 12 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। घोसी तहसील में सोमराडीह, दौलतपुर, इब्राहिमाबाद प्रथम, फरसराखुर्द गांव में जमीन नहीं मिली है। मधुबन तहसील के मोलनापुर में भूमि विवाद है। यहां मेसर्स एलसी इंफ्रा मेसर्स अहमदाबाद को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मदाबाद गोहना के सियाबस्ती, तुलसीपुर कुढ़वा, खैराबाद व हाजीपुर में भी भूमि उपलब्ध नहीं है। यहां मेसर्स केएलएएसआर हैदराबाद को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सदर तहसील की शहरोज, भवनाथपुर में मेसर्स जीए इंफ्रा राजस्थान, उमरपुर केएसएलआर, गुलौरी, ढेकवारा व सिधवल एलसी इंफ्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां भी योजना के लिए जमीन नहीं मिली है।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी डीपीआर राजस्व गांव शुरू कार्य पूर्ण परियोजना

एलसी इंफ्रा मेसर्स 219 486 215 04

जीए इंफ्रा 200 513 513 06

केएसएलआर 113 319 307 02

------------------------------------------------------------

पूरी हो चुकी पानी की टंकी

जीए इंफ्रा ने छह गांवों में सीधे पंप से पानी भेज रही है। केएसएलआर तीन गांवों में पंप से पानी दे रही है। इसके अलावा एलसी इंफ्रा ने चार टंकी व जीए इंफा ने तीन टंकियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed