फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Italy Ferina married here Rchaangi

इटली की फेरिना यहां रचाएंगी शादी

Sat, 11 Feb 2017 12:03 AM IST
mau
mau Updated Sat, 11 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Italy Ferina married here Rchaangi
प्रेमिका इटली की रहने वाली फतरीका फेरिना के साथ एडीएम कार्यालय पर पहुंचे श्वेतांक राय - फोटो : mau
फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद तीन सालों से चैटिंग करने के दौरान हुए प्यार को पाने के लिए, सात समुंदर पार कर इटली की फतरीका फेरिना गुरुवार को अपने प्रेमी श्वेतांग राय के घर सूरजपुर पहुंच गई। शादी की अनुमति के लिए शुक्रवार को वह श्वेतांग के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम के सामने उपस्थित हुई। फतरीका और श्वेतांग एक ही कंपनी में कार्यरत हैं। फतरीका ने बताया कि फेसबुक पर उसकी मऊ के सूरजपुर निवासी श्वेतांग राय पुत्र रामप्रताप राय से दोस्ती हुई।
विज्ञापन


दोनों एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। फतरीका इटली में और श्वेतांग कंपनी की भारतीय ब्रांच में। चैट के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।  फतरीका ने बताया कि शादी के लिए उसने 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को चुना। इसके लिए वह इटली से अकेले चलकर गुरुवार को सूरजपुर आपने प्रेमी के घर आई है। दूसरी तरफ उसके प्रेमी श्वेतांग ने बताया कि वह भी फतरीका फेरिना से प्यार करता है। एडीएम शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी अधिवक्ता देवेश राय के जरिए श्वेतांग ने आवेदन किया है। इसमें श्वेतांग के अविवाहित होने का प्रमाण देना है।  जांच पुलिस को सौंपी गई थी। जिसमें श्वेतांग का चरित्र उत्तम लिखकर आ गया। एडीएम ने बताया कि उसके दस्तावेज पुन: जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed