फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It rained

हुई बारिश, ओले पड़े

Mon, 27 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
It rained
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह में बारिश से भीगी फसल। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी पड़े। इसके चलते कटाई मंड़ाई बंद हो गई। ऐसे में खेतों में मंड़ाई के लिए रखा गेहूं तथा गेहूं का बोझ भीग गया। आम की फसल को नुकसान पहुंचा। उधर, चिरैयाकोट में नाला जाम होने के चलते कई दुकानों तथा घरों में गंदा पानी घुस गया। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहरबाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। ऐसे में जहां गेहूु की फसल भीग गई वही आम को भी नुकसान पहुंचा। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अभी 25 प्रतिशत कटाई मंड़ाई नहीं हो पाई है। 14 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। कुसुम्हा : क्षेत्र के गोठा, पनइल, लामी, कुसुम्हा सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। फसल नुकसान होने से किसान मायूस रहे। चिरैयाकोट : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते कस्बे का नाला जाम हो गया और गंदा पानी कई दुकानों, घरों में घुस गया। तकिया बाजार मार्ग तथा रोडवेज स्थित बुनकर मुहल्ले की स्थिति दयनीय रही। बाजार निवासी अभय गुप्ता, शिव प्रसाद, दयाशंकर, सूबेदार, बांकेलाल, पिंटू जायसवाल, रविंद्र, जय प्रकाश, मनोज, पारसनाथ ने बताया कि दुकानों, घरों में गंदा पानी घुस जाने से काफी नुकसान पहुुंचा है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मौसम खुलते ही नाले की सफाई कर दी जाएगी। पिपरीडीह : पिपरीडीह, ओन्हाइच, रैकवारडीह, भार सहित विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे काटकर छोड़ी गई गेहूं की फसल तथा बोझ भींग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed