फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It rained for an hour, relief from heat

एक घंटे तक होती रही झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
It rained for an hour, relief from heat
शहर में झमाझम बारिश के बाद पटरी पर हुआ जलजमाव,अपनी गुमटी में कुछ इस तरह कैद हुए दुकानदार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। निचले इलाकों में जलभराव हो गया तो वहीं कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान रहे। उधर, किसान बरसात होने से खुश हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहे। मध्याह्न तक धूप-छांव होता रहा। धूप निकलने के दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपराह्न बाद एकाएक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। ऐसे में जो जहां था वहीं खड़ा होकर बारिश रुकने का इंतजार करता रहा। बारिश के चलते नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी पूरे क्षेत्रों में फैला रहा। मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। मझवारा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम अनुकूल होने से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed