फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It rained for an hour, got relief

घंटाभर झमाझम हुई बारिश, मिली राहत

Thu, 08 Sep 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
It rained for an hour, got relief
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। निचले इलाकों में जलभराव हो गया तो वहीं कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान रहे। उधर, किसान बरसात होने से खुश हो गए। बृहस्पतिवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहे। 11 बजे से घंटाभर बादल जमकर बरसे। ऐसे में जो जहां था वहीं खड़ा होकर पानी रुकने का इंतजार करता रहा। बारिश के चलते नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी पूरे क्षेत्रों में फैला रहा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 13 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम अनुकूल होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। हलधरपुर : थाना क्षेत्र के गांव जगरनाथपुर के सीवान में बकरी चरा रही सविता देवी बिजली गिरने से झुलस गई। ग्रामीणों की माने तो एलटी लाइन के तार से बिजली टकराई औरा सीधे सविता देवी आ गिरी। ग्रामीणों ने उसे रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed