{"_id":"695ff9f10350e412360a3dfa","slug":"it-is-not-known-who-built-the-overhead-tank-of-tajpur-mau-news-c-295-1-svns1028-139005-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ताजोपुर का ओवरहेड टैंक किसने बनवाया, पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ताजोपुर का ओवरहेड टैंक किसने बनवाया, पता नहीं
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताजोपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए बना ओवरहेड टैंक पहेली बनकर रह गया है। लगभग एक दशक से अधिक समय बाद भी यह हैंडओवर नहीं हो सका है।
ओवरहेड टैंक की बनी पाइपलाइन बेकार हो चुकी हैं, केवल नाम मात्र घरों में ही पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है। वार्डवासियों के लिए ओवरहेड टैंक शो पीस बनकर रह गया है। ईओ नगर पालिका, जलनिगम के अधिकारियों ने इससे अनभिज्ञता जताई है।
जल निगम ने भी इस तरह का कोई निर्माण कराने से मना कर दिया जबकि ओवरहेड टैंक से वार्ड की करीब दो हजार की आबादी पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रही है।
ताजोपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए पहले वार्ड नंबर चार अब वार्ड आठ में वर्ष 2014 में दस हजार लीटर का ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है, लेकिन अब तक यह नगर पालिका को हैंडओवर नहीं हो सका है।
विज्ञापन
वार्डवासियों के अनुसार, वर्ष 2014 में बने ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। संबंधित विभाग की तरफ की रखरखाव न होने से बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हालत यह है कि ओवरहेड टैंक से गिने चुने लोगों के घर ही जलापूर्ति हो पाती है।
ताजोपुर वार्ड आठ में दो हजार की आबादी के लिए लगाए गए 25 हैंडपंप में कई खराब पड़े हैं। अधिकांश वार्ड पेयजल की समस्या दूर न होते देखकर घरों में मोटर लगवाने का इंतजाम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कई परिवार हैंडपंप के भरोसे हैं।
जल निगम की ओर से ताजोपुर मेें वर्ष 2014 में कार्यालय के रिकार्ड में ओवरहेड टैंक नहीं बनाया गया है। जल निगम शहर ही बता सकता है। -रामेश्वर दयाल, अधिशासी अभियंता, जलनिगम ग्रामीण
जल निगम की तरफ से ताजोपुर में बना ओवरहेड टैंक हैंडओवर ही नहीं हुआ है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर जानकारी ली जाएगी। -दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका