फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ISO Certified Hua Mau Junction

आईएसओ सर्टिफाइड हुआ मऊ जंक्शन

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
ISO Certified Hua Mau Junction
मऊ। रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाएं देने, सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर मऊ जंक्शन को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया है। विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के 11 स्टेशनों को एलएमएस सर्टिफिकेशन लिमिटेड, इंग्लैंड द्वारा पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। मानक पूरा करने पर मऊ जंक्शन को यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। मऊ जंक्शन के स्टेशन परिसर में प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, जलपान क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण प्रदान करने और यात्री बोर्डिंग, पीने योग्य स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रदान करने, ठोस कचरे के समुचित निस्तारण करने और उर्जा संरक्षण हेतु एलईडी लाइटों का प्रयोग करने के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed