फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Is contrary to the interests of the merchant service tax hike

व्यापारी हितों के विपरीत है सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी

Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Is contrary to the interests of the merchant service tax hike
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारियों
विज्ञापन
ने बुधवार को बजट में सर्विस टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया।

इस दौरान व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि बजट में घोषित सर्विस टैक्स की बढ़ोतरी व्यापारियों के हित में नहीं है।


संगठन के जिला संरक्षक महेश चंद्र आर्य ने कहा कि व्यापारी हितों के खिलाफ बढ़ाया गए सर्विस टैक्स को वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल आरपार का संघर्ष करने को बाध्य हो जाएगा।

इसी क्रम में जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल ने कहा कि कनाडा, आस्ट्रेलिया की तर्ज पर देश के आयकरदाताओं को शिक्षा व स्वास्थ्य नि:शुल्क प्रदान की जाए। आयकर छूट की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख की जाए।

देश के व्यापारियों को आयकर विभाग द्वारा बीमा पेंशन देने का कानून बनाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, जीपी बर्नवाल, अखिलेश, तारिक अंसारी, जफर अहमद, सौरभ बर्नवाल, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed