फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Invoice of five shopkeepers selling fish without registration

बिना पंजीकरण के मछली बेच रहे पांच दुकानदारों का हुआ चालान

Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Invoice of five shopkeepers selling fish without registration
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले में छापामार अभियान चलाया। टीम ने भीटी पुल के पास बिना पंजीयन के मछली बेच रहे पांच दुकानदारों का चालान करने की कार्रवाई की। विभाग की कारवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम, रामानंद, पंकज कुमार यादव की टीम ने नगर के ख्वाजाजहापुर मछली मंडी पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने यहां आठ दुकानों का निरीक्षण करते हुए पंजीयन की जांच की। इसी क्रम में टीम ने दो दुकानों में मछली के ऊपर केमिकल की संभावना के मद्देनजर उसके पानी का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब को भेजा। इसके बाद टीम नगर के भीटी पुल पहुुंची। टीम ने यहां बिना पंजीयन के मछली बेच रहे पांच दुकानदारों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed