{"_id":"6362bef14a848c18d27ed173","slug":"investigation-team-reached-faizullahpur-village-on-complaint-of-payment-without-construction-mau-news-vns6816101174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना निर्माण कराए भुगतान की शिकायत पर फैजुल्लाहपुर गांव पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना निर्माण कराए भुगतान की शिकायत पर फैजुल्लाहपुर गांव पहुंची जांच टीम
विज्ञापन
कोपागंज। अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित पोखरे पर बिना काम कराये लाखों का भुगतान सहित दूसरी वित्तीय धांधली की शिकायत पर गठित जांच टीम फैजुल्लाहपुर गांव पहुंची। डीसी मनरेगा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दो घंटे तक स्थलीय जांच कर रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों से भी बात कर जानकारी ली गई।
कोपागंज ब्लाक के फैजुल्लाहपुर गांव का तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित किया गया है। यहां सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर गांव के चंदप्रकाश राय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर धांधली का आरोप लगाया था। जिसमें बिना रास्ता बनाये और काम कराये ही छह लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप लगाया।
मामले को गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी ने जांच के लिए डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की है। बुधवार को टीम फैजुल्लाहपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों से वार्ता करते हुये पोखरे पर हुए कार्यों की जांच की। इस दौरान पोखरे पर जाने का रास्ता नहीं होने पर प्रधान ने आसपास के किसानों से वार्ता करते हुये रास्ता निकालने की बात कही।
विज्ञापन
जांच को लेकर डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की गयी है। टीम ने स्थलीय निरीक्षण के साथ ही ग्रामीणों से बात कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। कार्यों की नापी करते हुए रिपोर्ट प्रेषित कर दी गयी है। आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की जायेगी।