{"_id":"6650f0ae3e3a5d4cf9053134","slug":"investigation-team-arrived-in-air-forces-mi-17-for-pms-public-meeting-mau-news-c-295-1-svns1028-113045-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएम की जनसभा के लिए एयरफोर्स के एमआई-17 से आई जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएम की जनसभा के लिए एयरफोर्स के एमआई-17 से आई जांच टीम
विज्ञापन
रतनपुरा। 26 मई को रतनपुरा के मेउड़ी गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के स्थल का शुक्रवार को एयरफोर्स के एमआई-17 से आई टीम ने जायजा लिया। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण करने के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर लैंडिंग हुई। जांच टीम ने काफी देर तक हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की पड़ताल की। रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के मेउड़ी गांव में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर 30 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर मंडराता रहा। फिर एमआई-17 की लैंडिंग हुई। जायजा लेने के लिए टीम ने ने एक-एक बिंदु को चेक किया। हेलीपैड कार्यक्रम स्थल पर सघन पड़ताल के बाद जांच टीम के सदस्य एमआई-17 हेलिकॉप्टर से चले गए। हेलिकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीएम की जनसभा के लिए व्यापारियों का जनसंपर्क
प्रधानमंत्री मोदी की रविवार को चुनावी जनसभा के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में व्यापारियों से जनसंपर्क किया। व्यापारियों को जनसभा में शामिल होने का संकल्प दिलाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल कृष्ण बरनवाल ने बताया कि जिले के प्रत्येक चट्टी, चौराहों, कस्बों से हजारों व्यापारी मोदी जनसभा में शामिल होंगे। इस दौरान सहसंयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अखिलेश मद्धेशिया, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष कमलेश चौरसिया, रवि क्षीतिजा सिंधी, विजय जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीएम के कार्यक्रम को लेकर तेज हुआ बदहाल ठैचा मार्ग का निर्माण
रतनपुरा। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। वहीं बदहाल रतनपुरा-ठैचा मार्ग का पिचीकरण तेज हो गया है। बदहाल मार्ग का पिचीकरण होने से आसपास के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। रतनपुरा के मेउड़ी गांव में पीएम के कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर ही हेलीपैड बनाने का काम अंतिम दौर में है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए किसी की तबीयत खराब ना हो, इसके लिए सीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया। अस्पताल पहुंचने वाले मार्ग को हॉट मिक्स प्लांट से सड़क का जीर्णोद्धार हो रहा है। वैसे भी सीएचसी जाने वाली रतनपुरा-ठैचा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। अब प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है। वैसे भी सड़क का मरम्मत कार्य पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। लेकिन कार्य दक्षिणांचल के इटौरा से लेकर सिधवल तक हो रहा था। उधर का काम रोक कर रतनपुरा से प्रारंभ किया गया है, जो 25 मई तक सीएचसी के आगे तक पहुंच जाएगा।