फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation of 1197 suspects found two infected

1197 संदिग्धों की जांच में दो संक्रमित मिले

Thu, 12 Nov 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 1197 suspects found two infected
मऊ। बृहस्पतिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से 1197 लोगों की कोरोना जांच किया। जिसमें दो लोग संक्रमित मिले। जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने से कुल संख्या 28 सौ हो गई। जिसमें 36 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एंटीजेन से 755 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं लखनऊ लैब से आई 442 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 2 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों एक गोकुलपुरा और दूसरा मऊ सिटी का है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2800 हो गई। कहा कि इसमें 2723 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय 41 मरीजों में 22 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर एक लाख 3 हजार 774 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई है। इसमें 1578 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 69 हजार 338 लोगों का सैंपल लैब भेजा जा चुका है। जिसमें 66 हजार 251 की रिपोर्ट मिल चुकी है, इसमें 65 हजार 91 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं तीन हजार 87 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed