फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Internet stalled, post office work disrupted

Mau News: इंटरनेट ठप, पोस्ट ऑफिस में काम बाधित

Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Internet stalled, post office work disrupted
घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर में स्थित डाकघर का इंटरनेट ना चलने से तीन दिन से नकदी लेन देन से लेकर सभी आवश्यक कार्य बाधित हो रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ता बीते तीन दिन से मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सेमरी जमालपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए डाकघर स्थापित कराया गया। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि यहां आए दिन लेन देन से लेकर स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री से लगायत तमाम आवश्यक कार्य बाधित रहते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। विगत तीन दिनों से नेट ठप होने से यहां कामकाज बाधित है। उपभोक्ता नरेंद्र कुमार सिंह, हरे राम राजभर, अनिल कुमार, मीरा देवी, पानमती का कहना है कि वह बीते तीन दिनों से पोस्ट ऑफिस आ रहे हैं, लेकिन नेट न चलने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा है। इस संबंध में कार्यवाहक पोस्टमास्टर नीरज कुमार ने बताया कि नेट न होने से कामकाज बाधित होने के संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed