फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   International wrestling on May 10

Mau News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दस मई को

Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
International wrestling on May 10
तहसील क्षेत्र के दरगाह में रविवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्री बृजभूषण शरण सिंह अखाड़ा दरगाह की ओर से किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के नामचीन पहलवान शिकरत करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान उपकार शर्मा, रामेश्वर यादव, वर्ल्ड चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट विशाल साहनी व ईरान के विश्व चैंपियन पहलवान मुहम्मद इरफ़ान प्रतिभाग करेंगे। श्री बृजभूषण शरण सिंह अखाड़ा के संचालक एवं भारतीय कुश्ती संघ मऊ के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह पहलवान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल मंत्री गिरीश चंद यादव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 57 किलो, 65 किलो, 74 किलो तथा 86 से 100 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक वर्ग में 15 पहलवान भाग लेंगे। विजेता पहलवान को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 11 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम कृपाल सिंह ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि कुश्ती केवल खेल नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed