फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Intermittent rain on the second day

दूसरे दिन रुक-रुक कर होती रही झमाझम बारिश

Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain on the second day
मऊ। दूसरे दिन बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में अपराह्न तक रुक-रुक कर झमाझम होती रही।इससे जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से जहां नगर के निचले इलाकों मेें जलजमाव से लोगों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही झमाझम बारिश रुक-रुक कर होती रही। बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। लोगों को मस्ती करते देखा गया। बारिश होने के चलते नगर के निजामुद्दीनपुरा, भीटी, सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी इमिलिया, जिला सेवायोजन कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर सहित नगर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। बारिश होने के चलते राहगीरों के साथ ही छात्र छात्राओं को भीगते हुए घर जाते देखा गया। बारिश के बाद तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 90 प्रतिशत रही। जबकि 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। लगातार बारिश होने से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पवनी, सेमरीजमालपुर, सिकरौर सहित विभिन्न इलाकों में दूसरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही।बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। गड्ढे में तब्दील सड़क तथा संपर्क मार्गो पर जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed