फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Intermittent rain

रुक-रुक कर होती रही बारिश

Sun, 29 Jul 2018 11:08 PM IST
mau
mau Updated Sun, 29 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain
रविवार को झमाझम बारिश में भीग कर नगर के आजमगढ़ मोड़ से होकर जाते लोग। - फोटो : mau
सावन माह के दूसरे दिन रविवार को भी बारिश लगातार होती रही। ऐसे में जहां नगर में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे तो वहीं बारिश से किसानों की सिंचाई को लेकर चिंता दूर हुई और उन्होंने राहत की सांस ली। बारिश का सिलसिला दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा।  किसान खेती किसानी में लगे रहे। उधर, जलनिकासी न होने से लोग नगरपालिका और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज रहे।     
विज्ञापन

          
रविवार तड़के शुरू हुई बारिश का क्रम दिनभर चलता रहा। मौसम सुहाना होने से दिन भर किसान रोपाई में लगे रहे। किसानों के अनुसार बारिश शुरू होने से जहां रोपाई कार्य में तेजी आई है। वहीं रोपी गई धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। इस दौरान बारिश से  नगर के सहादतपुरा,  निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मुहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से  जलजमाव हो गया। जिससे आवागमन में बाधा आती रही। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित गड्ढ़े में तब्दील संपर्क मार्गो पर पानी जमा होने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन


पिपरीडीह :  रविवार को अपराह्न बाद तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रतनपुरा :  तड़के से ही बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिले रहे। बाजार में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से व्यापारियों, दुकानदारों का हाल बेहाल रहा। दुकानों के पास जलजमाव होने और दुकान में पानी घुस जाने से दुकानदारी प्रभावति हुई। ऐसे में नगर पंचायत की व्यवस्था को लेकर दुकानदारों में खासी नाराजगी रही। उनका कहना है कि नगर पंचायत ने बरसात से पहले साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की। जिससे यह समस्सा पैदा हुई है। शिकायत के बाद भी कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed