{"_id":"6873f7c0c2f94f3812061cdc","slug":"interlocking-along-the-old-highway-will-get-rid-of-jam-mau-news-c-295-1-mau1002-130562-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुराने हाईवे के किनारे इंटरलॉकिंग, जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुराने हाईवे के किनारे इंटरलॉकिंग, जाम से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
मऊ। नगर के तिराहे चौराहों पर लग रहे जाम से जल्द छुटकारा मिलेगा। शुरुआत फातिमा तिराहे पर इंटरलॉकिंग कराने से हो चुकी है। जाम को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा पहले चरण में 18 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पुराने स्टेट हाईवे के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोपागंज के भदसा मानोपुर तक अभी संकीर्ण अवस्था में है। साल दर साल पैचवर्क से सड़क एक फिट ऊंची हो गई है। इससे आए दिन बाइक और दूसरे वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही सड़क पर फुटपाथ नहीं होने से भीड़-भाड़ वाले तिराहे चौराहे पर सुबह 9 बजे से शाम को 7 बजे तक जाम लग जाता है। सबसे अधिक समस्या ताजोपुर से भीटी पुल तक होती है। हालांकि बलिया मोड़ से सेल्फी पॉइंट तक इंटरलॉकिंग बिछाकर फुटपाथ को चौड़ा कर दिया गया है। गाजीपुर तिराहे, फातिमा तिराहे, पुरानी तहसील, डीसीएसके मोड़ और भीटी चौराहा से पुल तक फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग बिछाई जाएगी। पहले चरण में फातिमा तिराहा और आसपास 18 लाख रुपये से काम शुरू हो गया है। अब शाम को फल और फास्ट फूड की दुकान लगाने वालों को भी समतल और सुंदर जगह मिलेगी। सड़क के किनारे रौनक बढ़ जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
कोट -
बलिया मोड़ से भीटी तक लग रहे जाम और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। फुटपाथ चौड़ा होने से वाहनों को निकलने में आसानी होगी। जाम नहीं लगेगा। पहले चरण में फातिमा तिराहे और आसपास काम शुरू कराया गया है।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, मऊ
विज्ञापन
कोट -
बलिया मोड़ से भीटी तक लग रहे जाम और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। फुटपाथ चौड़ा होने से वाहनों को निकलने में आसानी होगी। जाम नहीं लगेगा। पहले चरण में फातिमा तिराहे और आसपास काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, मऊ