फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Intercity run on Mau-Azamgarh route

मऊ-आजमगढ़ रूट पर चले इंटरसिटी

Thu, 09 Aug 2018 10:38 PM IST
mau
mau Updated Thu, 09 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Intercity run on Mau-Azamgarh route
रेलवे स्टेशन पर 14 अगस्त को रेल राज्य मंत्री के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी के दौरान रंगाई पोताई करता मजदूर - फोटो : mau
14 अगस्त से लखनऊ जंक्शन को चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को मऊ वाया शाहगंज से चलाए जाने की मांग उठने लगी है। तर्क दिया जा रहा है कि इस रूट से ट्रेन के  चलने  से तीन जिले के यात्रियों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों, बुनकरों तथा आम लोगों ने रेल राज्यमंत्री को पत्र लिखकर मऊ-आजमगढ़-शाहगंज रुट से ट्रेन चलाने की मांग की है।        
विज्ञापन

 नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि  इंटरसिटी एक्सप्रेस को मऊ, आजमगढ़ वाया शाहगंज लखनऊ चलाया जाए। इससे मऊ, आजमगढ़ और बलिया जिले के लोगों को लाभ होगा। वहीं उप्र उद्योग व्यापार मंडर के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल का कहना है कि वर्तमान में आजमगढ़ रूट से लखनऊ के लिए केवल एक ही ट्रेन उत्सर्ग एक्सप्रेस है। ऐसे में इंटरसिटी को इस रूट से चलाए जाने से नगर के लोगों को फायदा होगा। लेकिन अगर रेलवे इसे मऊ-औड़िहार वाया वाराणसी रूट से चलाती है तो ट्रेन का स्टॉपेज कम किया जाए। जिससे समय की बचत हो सके। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि ट्रेन के संचालित होने से बुनकर सहित नगर के व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लेकिन इसका लाभ तभी होगा जब इस ट्रेन को आजमगढ़ रूट से चलाया जाए। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि इंटरसिटी के संचालित होने पर नगर के अन्य वर्गो के साथ शिक्षक और छात्रों को भी लाभ मिलेगा। मालूम हो कि गत माह गाजीपुर जिले में नवनिर्मित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान और गाजीपुर सिटी स्टेशन पर नवनिर्मित वाशिंग लाइन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लखनऊ के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा की थी। इसमें पहला रुट मऊ जंक्शन से औड़िहार, बनारस होते हुए लखनऊ का तो दूसरा रूट औड़िहार जंक्शन से  मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, फैजाबाद होते हुए लखनऊ को है। लेकिन 14 अगस्त को मऊ-औड़िहार, वाराणसी सहित दूसरे रूट से ट्रेन को संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed