फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inter Srwesa in, kicked the game progressed into high school

इंटर में सर्वेश्ा, हाईस्कूल में प्रगति ने मारी बाजी

Mon, 18 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 18 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Inter Srwesa in, kicked the game progressed into high school
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में इंटर में मधुबन तहसील के संत कबीर इंटर कालेज चचाईपार के सर्वेश पांडेय ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर परचम फहराया है। वहीं, हाईस्कूल में इसी तहसील के सुभागी देवी इंटर कालेज की छात्रा प्रगति मल्ल ने 94.88 प्र्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम आने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन



  यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम रविवार की अपराह्न घोषित हुआ। जनपद का रिजल्ट शानदार आया है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 91.88 प्रतिशत हासिल कर मऊ को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 79.65 प्रतिशत हासिल कर 72वां स्थान मिला है।  अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। इससे शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्रों में हर्ष रहा।
विज्ञापन



जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 314 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। वर्ष 2015 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 110174 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद 91.88 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद 79.65 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में 72वां स्थान पर पहुंच गया। वर्ष 2014 में
70वां स्थान पर था।


रिजल्ट को लेकर रविवार की सुबह से ही परीक्षार्थियों की धड़कन तेज थी। रिजल्ट दोपहर बाद वेबसाइट पर आ गया। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। कुछ ने साइबर कैफे का सहारा लिया।



 रिजल्ट आने के बाद तो पूछना ही क्या। सफलता मिलने पर जम कर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढे़। फोन से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed