फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to stop salary of three assistant teachers till advance order

तीन सहायक अध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of three assistant teachers till advance order
बीएसए कार्यालय सभागार में खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते मंडल - फोटो : MAU
सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी शिक्षकों और अधिकारियों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक अमरनाथ राय ने बृहस्पतिवार को जिले के कई परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। प्रबुद्ध आंबेडकर विद्यालय के अनुपस्थित तीन सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्रों वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही समय से सूचना न देने पर खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक अमरनाथ राय ने सर्वप्रथम प्रबुद्ध आंबेडकर यांत्रिक विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना का औचक निरीक्षण किया। मौके पर 20 बच्चों की उपस्थिति मिली। जबकि नामांकन ज्यादा दिखाया गया है। रजिस्टर पर बच्चों की उपस्थिति दर्शायी नहीं गई थी। जिस पर उन्होंने तीन सहायक अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने इंगलिश मीडियम स्कूल बरलाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षामित्र प्रमोद कुमार चौहान, शालिनी यादव अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर और प्राथमिक विद्यालय रकौली का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय का परिवेश आकर्षक पाया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा की। समीक्षा में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सूचना समय से उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। कहा कि सूचना समय से उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर मंडलीय जिला समन्वयक एमडीएम राजेश शाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed