{"_id":"66d8b05c4ef13cbc1d04dfb4","slug":"instructions-to-investigate-illegal-hospital-trauma-center-mau-news-c-295-1-svns1028-117365-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अवैध अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर की जांच करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अवैध अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर की जांच करने के निर्देश
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद घोसी राजीव राय की अध्यक्षता में हुई। सांसद राजीव राय ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी एक दूसरे के पूरक हैं। मिल जुल कर कार्य करने से हमारे जनपद का ही विकास होगा। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद स्तर पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान सांसद ने पोखरों के जीर्णोद्धार की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश डीसी मनरेगा को दिए।
उन्होंने अवैध अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर की भी जांच करने का निर्देश दिए। साथ ही लाइसेंस धारक अस्पतालों की सूची सरकारी अस्पतालों में चस्पा करने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने एमडीएम के तहत बच्चों को उपलब्ध कराने जाने वाले दूध की क्वालिटी की जांच करने तथा राइट टू एजुकेशन के तहत गरीब बच्चों हेतु निकटतम विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पिछले एक साल में लोगों को जारी नोटिस और उन पर की गई कार्रवाई की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक के दौरान कुछ जनपदीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जाने वाली पाइपों के दौरान सड़कों की मरम्मत न करने का मामले संज्ञान में आने पर अधिशासी अभियंता जल निगम को पूर्ण कराए गए कार्यों की लिस्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु द्वारा प्रत्येक सब स्टेशन पर एक मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, विधायक घोसी सुधाकर सिंह, विधायक मधुबन रामविलास चौहान, देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, ब्लॉक प्रमुख/ प्रतिनिधि आदि शामिल रहे।