फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to complete the unfinished works in 15 days

अधूरे कार्यों को 15 दिन में पूरा करने का निर्देश

Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the unfinished works in 15 days
रानीपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत,सभी सचिव,तकनीकी सहायक,एपीओ मनरेगा मौजूद रहे।बैठक में डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक ने मनरेगा योजना अंतर्गत पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय के कार्य को 30 सितंबर तक शत प्रतिशत पूर्ण कर ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत प्रत्येक कार्यों पर जो स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को मेठ नियुक्त किया गया है उन्हें कार्य पर लगाने का निदेश दिया। कहा कि मनरेगा योजना के अंतगत जो कार्य चल रहे हैं उसमें जिओ टैग लंबित हैं। उसको यथाशीघ्र समाप्त करें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभार्थियो के लिए दिए गए कार्य सूची से इतर ना हों। उन्होंने मनरेगा मजदूरों के परिवारों को सौ दिन के रोजगार से अधिक से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा के ने गोकुलपुरा ग्राम पंचायत में बन रहे पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया और उसे जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव, एपीओ सत्यप्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान अभय कुमार मौर्य, तकनीकी सहायक, सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed