{"_id":"696d3cf025e93c3d2b06aa72","slug":"instructions-have-been-issued-to-form-a-committee-to-investigate-the-drivers-death-mau-news-c-189-1-svns1010-142684-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चालक की मौत की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चालक की मौत की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहाबगंज थाना अंतर्गत विशुनपुरा गांव में भारत माला परियोजना के प्लांट परिसर में पिछले दिनों हाईवा चालक अशोक कुमार पांडेय की मौत हो गई थी। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
आयोग ने पीडीडीयू नगर के अधिवक्ता खालिद वकार आबिद की शिकायत पर डीएम से जवाब तलब किया है। वहीं मामले की जांच के लिए स्वतंत्र कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इस समिति में खालिद वकार आबिद को भी शामिल करने का आदेश दिया है।
भारत माला परियोजना के प्लांट परिसर स्थित शौचालय के अंदर 07 जनवरी की सुबह हाईवा चालक अशोक कुमार पांडेय (37) निवासी ग्राम घुरघाट, सिवान (बिहार) का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन
मामले को लेकर अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की और कहा कि एक प्रवासी श्रमिक, जो एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना में कार्यरत था, उसकी मृत्यु कार्यस्थल परिसर के भीतर होना कई प्रश्न खड़े करता है।