फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instruction of action against JE for meeting against Nariman work standard

नरीर्माण कार्य मानक के वपिरीत मिलने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Mon, 30 May 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Instruction of action against JE for meeting against Nariman work standard
रानीपुर स्थित ग्राम सभा चकिया से मड़ैया होते हुए हकाम तक के निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का निर? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा रानीपुर स्थित ग्राम सभा चकिया से मड़ैया होते हुए हकाम तक के निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान काम में खामियां मिलने के साथ ही निर्माण सामग्री मानक के विपरीत मिली। इस पर डीएम ने जमकर फटकार लगाते हुए अवर अभियंता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क के किनारों पर बने बॉक्सिंग मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कड़ी फटकार लगाई। ईंटों के ठीक ढंग से फिट न होने एवं सैंड फीलिंग का कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं मिला। जलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए कि एक महीने के अंदर जो भी कमियां हैं उसे पूर्ण करें अन्यथा कड़ी कार्र्रवाई करते हुए रिकवरी की जाएगी। उन्होंने इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान स्वयं द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के साथ ही, थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम बनाकर पूरी इंटरलॉकिंग कार्य की जांच कर, तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान किनारों पर बनी बॉक्सिंग में ईटों के बीच मसालों के प्रयुक्त न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप काम हो। लगातार निरीक्षण करते रहे। योजना के तहत स्वीकृत लागत 126.29 लाख रुपये से लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है एवं शेष पर कार्य चल रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना मनोज तिवारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, एई पीडब्ल्यूडी रंजन सिंह के अलावा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed