फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspector thief ran dodging

कोतवाल को चकमा दे भागे चोर

Sat, 11 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला Updated Sat, 11 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inspector thief ran dodging
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा के करीब एक प्राइवेट स्कूल के सामने शनिवार को शहर कोतवाल और उनके हमराहियों को चकमा देकर तीन बाइक चोर भागने में कामयाब रहे। इस दौरान बाइक चोरों ने अपनी एक पल्सर बाइक वहीं छोड़ दी, जिसकी तलाशी के बाद पुलिस को उसमें से छड़ से बनी एक मास्टर चाभी और डिक्की खोलने का सामान मिला।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह करीब 11 बजे शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ शहर चक्रमण पर निकले हुए थे। तभी गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास उन्हें दो बाइक और तीन संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। शहर कोतवाल ने तीनों युवकों की तलाशी ली, लेकिन उनके पास से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन



इसके बाद शहर कोतवाल अपने हमराहियों से कुछ बात करने लगे। इसी बीच उनमें से एक युवक ने एक बाइक से शहर कोतवाल को चकमा देकर फरार हाे गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रही। छूटे पल्सर को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने जब पल्सर गाड़ी के नंबर की जांच कराई तो पता चला कि उस पर जो नंबर है वह बलिया जिले मेें मौजूद एक ट्रैक्टर का है। वहीं पुलिस को बाइक में से छड़ से बनी एक मास्टर चाभी और डिक्की खोलने का यंत्र मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि वे तीनों बाइक चोर थे। इस संबध में शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि बाइक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed