मऊ। जिला जज रामेश्वर, डीएम अरूण कुमार, एसपी सुशील घुले ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को मीनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। बताया कि सिद्धदोष बंदियों की जेल अपील दाखिल की जा चुकी है। कोई जेल अपील लंबित नहीं है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि 31 मार्च को जेल ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। बन्दियों से अधिक से अधिक प्रार्थना पत्र लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध करायें, ताकि उनका निस्तारण किया जा सके। इस दौरान सीजेएम फर्रूख ईनाम सिद्दीकी, लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक नागेश सिंह जेलर, अवनीश सिंह उप जेलर, अमर कुमार सिंह उप जेलर एवं श्रीमती मंजू बर्नवाल, उपजेलर मौजूद रहे।