फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspection of district and women's hospital

जिला और महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inspection of district and women's hospital
जिला महिला अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत पीयर असिस्मेंट करती दो सदस्यीय टीम।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। कायाकल्प पीयर असेसमेंट टीम ने जिला अस्पताल तथा महिला जिला अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान असेसमेंट के लिए अलग अलग बिंदुओं पर निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कमियां मिलने पर इसे दूर करने का निर्देश दिया। टीम असेसमेंट की रिपोर्ट शासन को भेजेगी। गोरखपुर से आई टीम के सदस्य डॉ. कमलेश, डॉ. मैनुद्दीन अंसारी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण करने के बाद महिला अस्पताल गए। यहां जनरल ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पैथोलाजी लैब का का भी मुआयना किया। इस दौरान वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और साफ सफाई कराने को कहा। इसके अलावा टीम ने आपरेशन, थिएटर, एनआरसी वार्ड, जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, एसएनसीयू वार्ड समेत कई कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. नाहिदा खातून सिद्दीकी तथा महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा, क्वालिटी मैनेजर मिथिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed