फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   inspaction

कटान स्थलों का अधिकारियों ने किया दौरा

Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
inspaction
बिंदटोलिया में कटान का निरीक्षण करते भाजपा नेता भरत सिंह, उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे,सीओ अमित कु? - फोटो : MAU
मधुबन।घाघरा के कटान के तीब्रता को देख राहत एवं बचाव के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। कटान स्थलों का बैरिकेडिंग कर बच्चों, महिलाओं एवं अनजान लोगों के जाने पर रोक लगा दिया गया है । प्रशासन स्थानीय लोगों से वैकल्पिक संसाधनों द्वारा कटान की गति को रोकने के लिए अपील किया है। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता बीरेन्द्र पासवान के साथ लेकर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे बिन्टोलिया पहुंच कर कटान स्थलों का निरीक्षण किया। कटान की तीव्रता को देखते हुए घाघरा के किनारे लोगों के जाने पर रोक लगाते हुए बैरिकेडिग करने का निर्देश दिया । स्थानीय लोगों से अपील करतें हुए वैकल्पिक संसाधनों जैसे बोरियो में बालू भर कर ,पेड़ो की टहनियों, बोल्डर आदि को कटान प्रभावित स्थलों पर गिराकर कटान की तीव्रता को रोकने की सलाह दिया।इस दौरान सीओ अमित कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय,एई धनंजय यादव ,जेई कमलेश यादव ने राहत एवं बचाव के कार्य में सहयोग करने में लगें रहें । इस दौरान भाजपा नेता भरत भैया कटान पीड़ितों के सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया । एसडीएम लालबाबू दुबे का कहना है कि किसी भी दशा में बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर कौशल चौहान, संजीव पाल, मुन्ना सिंह , अमरजीत चौहान, मनीष चौहान , परशुराम चौहान, मनोज साहनी, पवन यादव आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed