फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   inspaction

एल-1 के साथ निर्माणाधीन एल-2 अस्पताल का निरीक्षण

Thu, 27 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
inspaction
परदहां स्थित कोविड एल 2 अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान सुविधाओें की जानकारी लेते जिलाधिकारी ज्? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कोपागंज मौजूद कोविड अस्पताल एल-1 और परदहां में निर्माणाधीन एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मिलती रहे। इसके लिए आईएमए के संग बैठक किया।
विज्ञापन

परदहां सीएचसी को कोविड एल-2 में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरु की गई। साथ ही एल-1 अस्पताल के रुप में कोपागंज स्थित बाबू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज को अधिग्रहित किया गया। दोपहर में डीएम ने आईएमए के संग कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डाक्टरों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। कोपागंज : डीएम ने लाडनपुर गांव स्थित बाबू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज पहुंचकर एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह भी मौजूद थे। अधिकारी द्वय ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम खुद रसोई घर पहुंचे और वहां बन रहे भोजन को देखा। इस दौरान कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक आरके झा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed