{"_id":"6a873c82d1d4fcba93087891","slug":"inner-wheel-clubs-celebration-steeped-in-the-spirit-of-hariyali-teej-mau-news-c-295-1-svns1029-150603-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हरियाली तीज के रंग में रंगा इनरव्हील क्लब का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हरियाली तीज के रंग में रंगा इनरव्हील क्लब का उत्सव
विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक मैरेज हाल में इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीज उत्सव कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पुरानी तहसील स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार की शाम इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्सव में हिस्सा लिया।
गीत-संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए महिलाओं ने तीज की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें निधि अग्रवाल को सर्वसम्मति से तीज क्वीन चुना गया।
मेजबानी रुचिका मिश्रा, ऋतु अग्रवाल, शिवा अग्रवाल, सुधा त्रिपाठी, साधना और शिल्पी ने संयुक्त रूप से की। आयोजिकाओं ने तीज की परंपराओं, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों, मेहंदी, श्रृंगार और फूलों की सजावट से आयोजन स्थल उत्सवी रंग में नजर आया।
विज्ञापन
अंजुला द्विवेदी, विनीता दीक्षित, नीलम सर्राफ और रुचि अग्रवाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष टाइटल देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।
क्लब की संस्थापक सदस्य आशा खत्री, डॉ. कुसुम वर्मा, मीना लाल, पूनम वर्मा, शरद टंडन, वेनु अग्रवाल, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, अनीता सिंह सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।