फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A 250 MVA transformer will be commissioned today after two months.

Mau News: दो माह बाद 250 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर आज होगा चालू

Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A 250 MVA transformer will be commissioned today after two months.
चिरैयाकोट। स्थानीय बाजार में दो माह से बिना कनेक्शन पड़ा 250 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर अब चालू किया जाएगा। उपभोक्ताओं की बिजली समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। कोपागंज के अधिशासी अभियंता महेशचंद्र विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार शाम मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और शुक्रवार सुबह 11 बजे तक इससे आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर से चौक तक नई केबल बिछाकर आपूर्ति शुरू करने को कहा। उन्होंने कार्य में लापरवाही होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी। केबल बिछाने के दौरान चिरैयाकोट फीडर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे बंद रखी जाएगी। काम पूरा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

थाने के सामने करीब एक वर्ष पहले लगाए गए 250 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर अधिक लोड होने के कारण लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई थी। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने कनिष्ठ अभियंता और उपखंड अधिकारी से नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed