फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   injured by attacking with a sharp weapon

धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

Mon, 14 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
injured by attacking with a sharp weapon
इंदारा (मऊ)। बारजा निकालने को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप चोटिल हो गए। घायल को कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार से हमलाकर फायरिंग करते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी नगर पंचायत के फैजनगर वार्ड 9 में फैजुल्लाह खां अपना मकान बनवा रहा है। वह बारजा निकाल रहा था जावेद खाँ ने बारजा निकालने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच गाली गलौज हुई। सूचना के बाद आई पुलिस ने बारजा न निकालने पर सुलह करा दिया। लेकिन शाम 7 बजे जुनेद खाँ व साजिद खाँ अपने दरवाजे पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। आरोप है कि बाइक से फैजुल्लाह खां अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर पहुँच गया और ताबड़तोड़ वार करने लगा।
विज्ञापन

इससे युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गये जिसमें हाथ टूट गया सिर में भी काफी चोट लग गयी। उसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। सूचना पर सीओ नरेश कुमार सिंह व कोपागंज पुलिस, डायल 112 मौके पर पहुँच कर धारदार हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। जावेद खाँ की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।इस मामले में एसओ अजय त्रिपाठी ने हवाई फायरिंग से इनकार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed