{"_id":"759d2cc8b55cb62fe8ded7c623943ff5","slug":"informing-physicians-rights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के अधिकार बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के अधिकार बताए
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 26 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की ओर से मंगलवार को नगर के हिंदी भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसीन के चेयरमैन डा. एमएच इदरसी ने डा. मैटी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसीन के चेयरमैन डा. एमएच इदरसी ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे चिकित्सकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसीन की ओर से पांच अप्रैल से प्रदेश व्यापी चिकित्सा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में राज्य संयोजक डा. प्रमोद शंकर बाजपेयी ने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय करने के लिए हर अधिकृत चिकित्सक का पंजीयन जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में होना चाहिए।
विज्ञापन
इलेक्ट्रो होमियोपैथिक के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार दोनों ने आदेश जारी किया है। ऐसे में हर चिकित्सक को चाहिए कि वह अधिकारपूर्वक अपने पंजीयन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में आवेदन करें।
इस अवसर पर मुश्ताक अहमद, मोहम्मद अयाज, रमेश, अजय कुमार श्रीवास्तव, डा. अजय कुमार आदि शामिल थे। संचालन रमेश चंद उपाध्याय ने किया।