फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Information uploaded by secondary schools will be verified.

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों की अपलोड की गई सूचनाओं का होगा सत्यापन

Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Information uploaded by secondary schools will be verified.
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक विद्यालयों की ओर से अपलोड की गईं आधारभूत सूचनाओं का अब भौतिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर गठित टीम पोर्टल पर अपलोड की गई सूचनाओं का सत्यापन करेगी। जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध 506 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 260 माध्यमिक विद्यालयों ने परिषद की वेबसाइट पर अपना विवरण अपलोड किया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
शासन की ओर से यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी 20 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने गठित तहसील स्तरीय टीम को सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टीमें अपलोड की गई आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगी। तीन अगस्त तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग की ओर से सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर फीड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति में जिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे तथा सदस्य सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के दो वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को सदस्य बनाया गया है।

तहसील स्तरीय समितियों में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे तथा सदस्य सचिव राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक अभियंताओं को सदस्य बनाया गया है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed