मऊ। दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत रौदा भगवानपुर गांव मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजदेव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। साथह ी सभी को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाया।
प्रधान राजदेव ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। सभी पढे़ लिखे लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का ज्ञान होना चाहिए। सीएससी के जिला प्रबंधक पंकज यादव ने कहा कि नागरिकों को राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। सीएससी के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने डिजिटल साक्षरता से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर बीएलई सर्वेश्वर पांडेय, तारकनाथ श्रीवास्तव, धर्मेश पांडेय, रवि राय, रितिक, रवि कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। विधिक जागरूकता कार्यक्रम में गांव की महिलाएं समेत पुरुष भी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत उपस्थित रहे।