फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   India was a world guru earlier, now again on the same path - Rajiv Nayan

भारत पहले भी विश्वगुरु था अब फिर उसी राह पर- राजीव नयन

Sun, 24 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
India was a world guru earlier, now again on the same path - Rajiv Nayan
मऊ। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ की ओर से प्रवासी दिवस समारोह का आयोजन तमसा गेस्ट हाउस भीटी में किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रचारक राजीव नयन ने विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत निधि समर्पण कार्यक्रम के बारे में भी बताया। कहा कि भारत पहले विश्व गुरु था और आज फिर विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर हैं और आगे भी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा, क्योंकि हम वसुधैव कुटुंबक की बात करते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि प्राचीन समय से ही हमारे यहां गौ गंगा गीता पर्यावरण सनातन संस्कृति एवं मानव कल्याण के लिए सदैव कार्य होता रहा ।विश्व में जितने भी प्रवासी हैं सभी को जोड़ते हुए सनातन धर्म एवं संस्कृति को मजबूत करना है तभी मानव कल्याण संभव है।सभा की अध्यक्षता विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर पाण्डेय ने किया तथा संचालन संघ के जिला प्रवक्ता बालमुकुंद सिंह ने किया। सभा में जिला संपर्क प्रमुख राजेश पांडेय, नेहा कपूर, पूजा राय, प्रीतुलता लता पांडेय, सुनीता पांडेय, कृष्णा खंडेलवाल, गीता पांडेय संगीता द्विवेदी, संतोष सिंह बीजेपी, महामंत्री राजेश कुमार सिंह, विजय तिवारी, संतोष पाण्डेय, नागू प्रसाद, गोपाल सिंह, नारायण गोस्वामी, धर्मेंद्र चौहान, सुनील चौहान, अतुल राय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed