फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indecency with the team that went to investigate the ground case

Mau News: जमीनी मामले में जांच करने गई टीम से अभद्रता

Sun, 06 Aug 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the team that went to investigate the ground case
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेेत्र के अल्लीपुर गांव में जमीन विवाद को सुलझाने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस से प्रतिवादी ने अभद्रता की। मनबढ़ों ने प्रार्थना पत्र को भी फाड़ दिया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सेवानिवृत्त लेखपाल समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कमलेश राम निवासी ग्राम सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने बताया कि वर्तमान समय में सदर तहसील मऊ के मुस्कुरा गांव का लेखपाल है। शनिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस पर सुनवाई हुई। इसी दौरान सुमन पत्नी रामसरीख निवासी ग्राम अल्लीपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। गांव के ही प्रतिवादी गोवर्धन ने भी प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के निस्तारण हेतु संयुक्त टीम राजस्व व पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान सदर तहसीलदार के साथ क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चौधरी व प्रभारी राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह लेखपाल ज्ञानचन्द, लेखपाल सर्वेश कुमार सिंह, लेखपाल राजेश कुमार के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे। मौके पर वादी-प्रतिवादी को बुलाया गया। मोबाइल से बातचीत पर महिला ने बताया कि अभी मऊ में हूं। वहीं, प्रतिवादी गोवर्धन चौहान ने टीम का विरोध किया। तहसीलदार के हाथ से प्रार्थना पत्र लेकर फाड़कर फेंक दिया। उसके पुत्र ने टीम को धमकी दी। उसके सहयोग में सेवानिवृत्त लेखपाल गोवर्धन ने भी धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed