फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase in the number of patients suffering from fever and joint pain due to change in weather

Mau News: मौसम बदलने से बुखार और जोड़ के दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा

Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of patients suffering from fever and joint pain due to change in weather
मऊ। मौसम में बदलाव के बाद से जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालाें में सर्दी के साथ बुखार औैर जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनों लगातार चलने वाली पछुआ हवा के बाद से ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब सौ मरीज सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास 100 से ज्यादा मरीज कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द एवं कंधे के दर्द के पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने सर्दी के इस मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों के विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे है। चिकित्सक का कहना है कि सर्दी में मांसपेशियां जकड़ जाती हैं जिसके कारण कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटने का दर्द, कंधे के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। सुबह और शाम ठंड होने सेे विशेष सावधान रहने की जरूरत है। वहीं अस्पताल की ओपीडी में जनरल फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और ईएनटी सर्जन के पास ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जनरल फिजिशियन के पास जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं बाल रोग विभाग में जुकाम-बुखार खांसी के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज भी आने लगे हैं। जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन डॉ. शैलेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि हृदय रोगी विशेष सतर्क रहें। दवा लेने में कोताही न बरतें। नमक कम मात्रा में लें क्योंकि सर्दी में बीपी तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन

-------------------
मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है, पूरे दिन मौसम सामान्य होने के साथ सुबह और शाम में सर्द होे रहा है। थोड़ी सी भी लापरवाही घातक हो सकती है। ठंड से बचाव के साथ कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन

- एपी गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed