फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase in sugarcane price by only Rs 25 is gross injustice to farmers - Atul Kumar unaware

गन्ना कीमत में महज 25 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ घोर अन्याय -अतुल कुमार अनजान

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Increase in sugarcane price by only Rs 25 is gross injustice to farmers - Atul Kumar unaware
25 रुपये की बढ़ोतरी किसानों संग घोर अन्याय : अतुल अनजान
विज्ञापन

सरकार द्वारा गन्ने की कीमत पर जमकर बरसे
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अतुल कुमार अनजान ने कहा है कि देश में महंगाई ने हाहाकार मचा रखा है। आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि लागत दर असामान्य दर्जे पर पहुंच गई है। देश में मात्र 40 फ़ीसदी क्षेत्र सिंचित व अर्ध सिंचित है। 60 फ़ीसदी खेतों में बिजली ट्यूबवेल और डीजल पंप सेटों से सिंचाई होती है और अन्न का उत्पादन होता है। प्रदेश में चार वर्षों में सिंचाई का रकबा मात्र 2:23 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ देश में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में है और डीजल के दाम 110 रुपये के आसपास है। ऐसे में गन्ना कीमत में महज 25 रुपयों की वृद्धि किसानों के साथ अन्याय है। किसान नेता ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में किसानों के मदद के लिए राज्य सरकार नि:शुल्क बिजली देती है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के कारपोरेट घरानों और चीनी मिल मालिकों को लूट की छूट दे रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गन्ना किसानों को मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करना किसानों के साथ अन्याय है । विगत चार वर्षों से उन्होंने गन्ना किसानों के गन्ना दर में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।उत्तर प्रदेश के किसान आगामी दिनों में गन्ना कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल करने और बकाया धनराशि पर ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed