फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Incorrect ropes grabbing bogus names

फर्जी नाम शामिल कर कोटेदार हड़प रहे राशन

Thu, 19 Jul 2018 12:29 AM IST
mau
mau Updated Thu, 19 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Incorrect ropes grabbing bogus names
राशन कार्ड ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को तब फूट पड़ा
पात्र गृहस्थी की सूची में फर्जी नाम डालकर कोटेदार गरीबों का राशन हड़प ले रहे हैं। शिकायतों के बाद भी इन कोटेदारों पर न तो पूर्ति विभाग और न ही प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थिति यह है कि कोठी और कार वालों के नाम भी पात्र गृहस्थी की सूची में कोटदार शामिल किए हुए हैं जबकि गरीब पूरी तरह वंचित हैं।
विज्ञापन


गरीबों का राशन हडपने की जुगत अमीर भी लगा रहे। कुछ ऐसा ही पूर्ति विभाग में दिख रहा है। पात्र गृहस्थी सूची में लाभार्थियों के परिवार में फर्जी नाम शामिल करके गल्ला माफिया गरीबों का राशन हड़प रहे हैं। हकीकतपुरा मुहल्ले में कोटे की दुकान संख्या 106 20118 कोटेदार पुष्पा राय की दुकान से संबद्ध निशा पत्नी मुरहू राम का परिवार पात्र गृहस्थी सूची में शामिल है। इसमें अजय नाम से फर्जी रूप से किसी शख्स का नाम शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अजय तीन बेटियों और एक बेटे का नाम शामिल कर लिया गया है। इस प्रकार इसमें कई यूनिट की वृद्धि फर्जी रूप से कर ली गई है। जबकि अजय का आधार नंबर उनका न होकर दसावती नामक किसी महिला का है। इसी दुकान से संबद्ध पात्र गृहस्थी अफसाना पत्नी इरशाद के परिवार में हुमैरा का नाम फर्जी जोड़ दिया गया है। हुमेरा का जो आधार नंबर संलग्न किया गया है वह किसी शीला का है। ये तो सिर्फ दो बानगियां हैं। ऐसा जिले के हर एक दुकानों से संबद्ध सैकड़ों फर्जी नाम शामिल कर गरीबों का नाम का राशन हड़पा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठी, बंगला और कारों तथा जेसीबी वाले लोगों के नाम भी पात्र गृहस्थी सूची में शामिल कर लिया गया है।

इस संबंध में पूर्व सभासद और भाजपा नेता संतोष चौहान ने जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की लेकिन वहां से फर्जी रिपोर्ट देकर इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed