फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Incoming feeder burning several villages submerged in the dark

इनकमिंग फीडर जलने से कई गांव अंधेरे में डूबे

Sat, 16 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 16 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Incoming feeder burning several villages submerged in the dark
डांड़ी स्थित विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर शुक्रवार की रात जल गया। इससे कोपागंज कस्बा सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में कस्बा में जहां पानी के लिए हाहाकार मचा है वहीं पावरलूम भी बंद पड़ गए।
विज्ञापन



डांड़ी विद्युत उपकेंद्र से कोपागंज कस्बा सहित क्षेत्र के कोपागंज देहात, शहरोज, खुखुंदवा, डांड़ी, देवकली विशुनपुर, अल्लीपुर सहित दर्जनों गांवों को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे डांड़ी उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल गया। इसके चलते दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। इस संबंध में कोपागंज कस्बा के एकबाल अहमद, शमीम अहमद, मंजूर अहमद का कहना था कि पावरलूम बंद रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के रामअवध गुप्ता, जितेंद्र सिंह, मुन्ना शर्मा, जयनारायण प्रसाद का कहना था कि डांड़ी उपकेंद्र में लगी मशीनें और विद्युत उपकरण जर्जर हाल में हैं। आए दिन तकनीकी खामी आने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।



उपकेंद्र में नई मशीनें व उपकरण अविलंब नहीं लगाया गया तो लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र डांड़ी के अवर अभियंता अभिराम प्रणव का कहना है कि उपकेंद्र में लगी मशीन काफी पुरानी हो चुकी हैं। मशीनों के जलने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। मशीनें व विद्युत उपकरणों की उपलब्धता होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed