फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inbraideri factory fire caused by angry employees ,

नाराज कर्मचारियों ने लगाई इंब्राइडरी फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

Thu, 21 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 21 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Inbraideri factory fire caused by angry employees ,
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा के औद्योगिक आस्थान स्थित एक इंब्राइडरी फैक्ट्री में गुरुवार की भोर में नाराज दो कर्मचारियों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य कर्मचारी को आतंकित कर उसे फैक्ट्री से बाहर भगा दिया और मेन गेट में ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन



फैक्ट्री से धुंआ उठने के बाद लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक और फायरब्रिगेड को दी। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने  घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। नगर क्षेत्र के घास बाजार निवासी अनिल खंडेलवाल की नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान में इंब्राइडरी मशीन से साडियों पर डिजाइन बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन



घटना के बारे में अनिल ने बताया कि गुरुवार की सुबह दो कर्मचारी संतोष और आलोक  ने नाराज होकर मिट्टी का तेल छिड़क कर फैक्ट्री में आग लगा दिया। इसके साथ वहां मौजूद एक कर्मचारी को मेन गेट से बाहर निकालकर उसमें ताला बंद कर वहां से भाग निकले। आस पास के लोगों ने आग लगने की सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके बाद मै फैक्ट्री में पहुंचा तो देखा कि सारी मशीन और साडि़यां जलकर राख हो गई हैं। अनिल ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने दोनों कर्मचारियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि दोनों फैक्ट्री में मन से कार्य नहीं करते थे। इस पर सुपरवाईजर ने उन्हें डांट दिया था।



इसीं नाराजगी में उन्होंने आग लगा दी। हालांकि घटना के बाद दोनों फरार बताए जा रहे हैं।  इस संबध में शहर कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed