फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inauguration of new building of police post in Dhandwal

ढंढ़वल में पुलिस चौकी के नये भवन का उद्घाटन

Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of new building of police post in Dhandwal
फतेहपुर मंडाव (मऊ)। रामपुर थाना क्षेत्र के ढंढ़वल में पुलिस चौकी के नये भवन का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने किया। उद्घाटन के बाद नई पुलिस चौकी में सोमवार से काम काज शुरु हो गया। पुलिस चौकी के उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। नई पुलिस चौकी बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों को रामपुर थाने जाने से राहत मिलेगी। नये पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में रंजीत विश्वकर्मा की तैनाती भी कर दी गई।
विज्ञापन

ढढ़वल पुलिस चौकी के अंतर्गत सात ग्राम पंचायतें और 20 गांव आएंगे। मोहिदीनपुर, फतेहपुर ताल रतोय, मण्डाव,गुरूमहा, सहित सात ग्राम पंचायत व कुल छोटे बड़े पुरवा मिलाकर पन्द्रह गावों को शामिल किया गया । इस दौरान यहाँ पर नये पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में रंजीत विश्वकर्मा को तैनात किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों की समस्यों के निस्तारण में त्वरित गति से तेजी आएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मधुबन थाना व रामपुर थाना के बीच में स्थित इस चौकी के बन जाने से अपराधों के नियंत्रण में भी तेजी आएगी। इस मौके पर रामपुर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह, प्रधान जगदीश राजभर, चुन्नू पांडेय, प्रधान आनंद मौर्य, संजय चौहान सहित काफी लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed