फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inauguration of construction work worth Rs 9.88 lakh in the city

शहर में 9.88 लाख रुपए के निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण

Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of construction work worth Rs 9.88 lakh in the city
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के सहादतपुरा और हट्ठीमदारी मुहल्ले में 9.88 लाख रुपए से निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका चेयरमैन मु. तैय्यब पालकी ने किया। नगर के वार्ड संख्या 22 हठ्ठीमदारी मुहल्ले में मौलवी जकरिया के मकान से इमरान वकील तथा हाजी इकबाल के मकान तक लगभग 3.20 लाख रुपए की लागत से निर्मित नाली और रबर मोल्डेड इंटरलाकिंग तथा वार्ड संख्या 28 मुहल्ला सहादतपुरा में रमेश प्रजापति के मकान से मोतीलाल शर्मा के मकान तक लगभग 6.68 लाख रुपए की लागत से निर्मित नाली-पटिया और खड़ंजा निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय सभासदगण विनय कुमार सिंह और फखरे आलम उपस्थित रहे। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि नगर तेजी से उन्नति कर रहा है, नगर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने नगरवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी। कहा कि दुर्गा पूजा, दशहरा के त्योहार को मद्देनजर नगर भर में रास्तों की मरम्मत, पथ-प्रकाश, जलापूर्ति एवं सफाई का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। जल जमाव वाले स्थानों पर दवाओं आदि का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही दशहरा पर्व पर लगने वाले मेले को दृष्टिगत मेला मैदान की साफ-सफाई एवं रास्तों की मरम्मत एवं सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस अवसर पर दुर्गा सिंह, कौशलेंद्र चौबे, मुन्ना पांडेय, राजेश यादव, आनंद त्रिपाठी, मन्ना तिवारी, वकील, इमरान, मौलवी जकरिया, इकबाल, विनय कुमार, अबु अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed