{"_id":"46a69751ae93da2aaa78541b3978185b","slug":"in-the-third-phase-1588-nominated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में प्रधान पद के लिए 1588 का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में प्रधान पद के लिए 1588 का दावा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय चुनाव के तहत प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को रानीपुर ब्लाक एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में नामांकन हुआ।
ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए गहमागहमी नामांकन संपन्न हो गया। पर्चा दाखिला के आखिरी दिन पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे प्रधान प्रत्याशियों ने गर्मजोशी के साथ पर्चा दाखिल किया। दोनों ब्लाक में 175 प्रधान पद के लिए 1588 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के हजारों समर्थकों की मौजूदगी के चलते मऊ-आजमगढ़ रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। वहीं, रानीपुर ब्लाक परिसर भी खचाखच भरा रहा।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में ग्राम पंचायत प्रधान के कुल 83 पदों के लिए आखिरी दिन सोमवार को 289 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। यहां अब प्रधान पद के 695 प्रत्याशी हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा 1015 सदस्य पद के लिए सैकड़ों पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन के दौरान पुलिस की चुस्त व्यवस्था के चलते ब्लाक परिसर में केवल प्रत्याशियों व उनके एक समर्थक को ही प्रवेश दिया गया इसके कारण ब्लाक में पूरे दिन शांति तो बनी रही लेकिन प्रत्याशियों के हजारों समर्थकों के चलते ब्लाक के बाहर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
पुलिस को जाम हटाने को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी ब्लाक गेट के बाहर समर्थकों की भीड़ पूरे दिन बनी रही। रानीपुर ब्लाक में 92 ग्राम प्रधान पदों के लिए आखिरी दिन 458 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य के 1166 पदों के लिए सैकड़ों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।