{"_id":"6ae64fd5c19e3f44620fa583","slug":"in-the-t20-match-mau-defeated-azamgarh-team-by-32-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-154373-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टी20 मुकाबले में मऊ ने आजमगढ़ की टीम को 32 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टी20 मुकाबले में मऊ ने आजमगढ़ की टीम को 32 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शनिवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में मऊ की टीम ने आजमगढ़ को 32 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के दौरान मऊ के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। 48 गेंदों पर 67 रन बनाने वाले मऊ के आदित्य सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मऊ की ओर से आदित्य सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 67 रनों की आकर्षक पारी खेली। इसके अलावा राहुल यादव ने 32 गेंदों पर 45 रन और अभिषेक सिंह ने 18 गेंदों पर 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम मऊ की धारदार गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई। आजमगढ़ की तरफ से अमन यादव ने 39 और विवेक सिंह ने 31 रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन मऊ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटककर उन्हें लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। निर्धारित 20 ओवरों में आजमगढ़ की पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। मऊ की ओर से गेंदबाजी में दीपक यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, रोहित सिंह ने 2 और आकाश मौर्य ने 1 विकेट अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए मऊ के आदित्य सिंह को ''मैन ऑफ द मैच''चुना गया।