फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the matter of non-operation of Blood Component Separation Unit, officials took note

्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के संचालित न होने के मामले में अधिकारियों ने ली सुधि

Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the matter of non-operation of Blood Component Separation Unit, officials took note
मऊ। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के समीप बने नवनिर्मित भवन में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण होने के 49 दिन बाद भी चालू नहीं होने के मामले मेेें आला अधिकारियों ने सुधि ली है। अमर उजाला ने 11 अगस्त के अंक में ‘एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाना दुश्वारियों से भरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी पाठक ने जिला अस्पताल की सीएमएस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण 22 जून को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने किया था। यूनिट चालू न होने से गंभीर मरीजों तथा थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को जिला अस्पताल ब्लड बैंक से ब्लड नहीं मिल पा रहा है। यूनिट के लोकार्पित होने के बाद मशीनों की आपूर्ति तक नहीं हो सकी है। प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल की सीएमएस को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है। साथ ही ब्लड कंपानेंट सेपरेशन यूनिट के संचालन को सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीसी पाठक ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के संचालन न होने के मामले में जिला अस्पताल की सीएमएस को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed