फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the first phase of RTE, 741 children will get admission in 589 private schools

Mau News: आरटीई के पहले चरण में 741 बच्चों को 589 निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

Thu, 26 Dec 2024 06:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
In the first phase of RTE, 741 children will get admission in 589 private schools
मऊ। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के पहले चरण में 741 गरीब बच्चों को 589 निजी स्कूलों में सीटों का आवंटन किया गया। आवेदन करने वाले 1128 बच्चों में से जांच में विभिन्न कारणों से 387 बच्चे अपात्र मिले। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नियमानुसार लॉटरी का चयन किया गया। इन बच्चों को 27 दिसंबर तक दाखिला ले लेना होगा। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार लगभग 589 निजी स्कूल में 2938 सीटों पर गरीब बच्चों का दाखिला होना है। एक से 19 दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया हुई। इसमें 1128 अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। दस्तावेज सही नहीं मिलने पर 387 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए। जांच के बाद केवल 741 बच्चों के ही आवेदन सही मिले। अब इन छात्रों को लॉटरी सिस्टम के जरिए सीटें आवंटित की गई हैं। लॉटरी सिस्टम के बाद चयनित बच्चों को 27 दिसंबर तक दाखिला लेना होगा। आरटीई के तहत दूसरे चरण के लिए एक से 19 जनवरी तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 20 से 23 जनवरी तक आवेदनों का सत्यापन होगा। 24 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 जनवरी तक प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
पहले चरण में नाम आने वाले बच्चों को 27 दिसंबर तक दाखिला लेना होगा, उसके बाद दाखिला लेने पर असुविधा हो सकती है।
आलोक कुमार सिंह, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed