फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the Aparajita program, girl students learned self-defense techniques.

Mau News: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the Aparajita program, girl students learned self-defense techniques.
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सोमवार को मधुबन कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। स्कूल शिक्षिका और प्रशिक्षक सुमन ने छात्राओं को एक घंटे के कार्यक्रम में आत्मरक्षा के बारे में बताया।
सुरक्षा प्रशिक्षण देते हुए सुमन ने कहा कि आज के दौर में हर बेटी इतनी सक्षम हो कि अपनी रक्षा स्वयं कर सके। इसके लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीक की जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षण दे रही सुमन ने छात्राओं से आत्मरक्षा के बारे में पूछा। कहा कि यदि आप खिलाड़ी नहीं हो तो अपनी रक्षा कैसे करेंगी। इसके लिए सभी को बुनियादी तकनीक का ज्ञान होना चाहिए। जैसे कि हम मुसीबत में हों तो विपक्षी के शरीर के किस हिस्से पर कितनी तेज वार करें कि हम सुरक्षित हो सकें। आठवीं की छात्रा नीलम और शिप्रा ने शरीर के नाजुक अंगों के बारे में बताया और कहा कि वहां वार करने से विपक्षी कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद हम आसानी से अपनी रक्षा कर सकेंगे। इस मौके पर प्रधाध्यापक अनवारु हक, नीलम, प्रतिमा, विमला पांडेय,राज बहादूर सिंह, रविंद्र मौर्य,वकील सिंह शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed